ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: पंडो जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम...

Admin

Sat, Aug 12, 2023

सूरजपुर.  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम घुईडीह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ रैली निकाला गया तथा ई.व्ही.एम. का प्रदर्शन किया गया।
विशेष शिविर के माध्यम से मतदाता सेवा संबंधित किये जाने वाले बिन्दुवार कार्यों से मतदाताओं को अवगत कराया गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नाम स्थान पता की गलत प्रविष्टि होने पर सुधार करवाया जा सकता है। मृत अथवा स्थानान्तरिक मतदाताओं का नाम हटवाया जा सकता है। नवीन फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया जा सकता है। आधार नम्बर को मतदाता परिचय पत्र के साथ जोड़ा जा सकता है। दिव्यांग मतदाता के रूप में स्वयं को चिन्हित करवाया जा सकता है। ग्राम पंचायत घुईडीह में पण्डो समुदाय के साथ सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. ओड़गी रणवीर साय एवं नायब तहसीलदार संजय शर्मा द्वारा मौके पर उपस्थित पण्डो समुदाय के सदस्यों से चर्चा किया गया, साथ ही मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ई.व्ही.एम. का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया के बारे में समझाइश दिया गया। इस अवसर पर पीएसईओ जनक राम वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र कुशवाहा, डीएलएमटीएस धीरेंद्र जायसवाल एवं श्रीनिवास चंद्र कुशवाहा, चन्द्रभवन सिंह कंवर, संतोष पैकरा, भीम पैकरा सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें