ब्रेकिंग

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

सूचना

:  नौतापा की तेज गर्मी से बचने के लिए बरतें सावधानी,स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश...

Admin

Wed, May 29, 2024


सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  नौतापा की तेज गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू से बचाव एवं स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गर्मी में तापमान में वृद्धि के कारण लू लगने की आशंका रहती है, जो कि शरीर के लिए खतरनाक एवं जानलेवा हो सकता है। लू के कारण शरीर में नमक व पानी की कमी और पसीने लगातार निकलने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी और शरीर में दर्द, शरीर का तापमान अधिक होने पर भी पसीना नहीं निकलना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार लू से बचाव के लिए धूप में कम से कम निकलें। यदि बहुत आवश्यक हो तो सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह बांधकर ही बाहर निकलें। लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं और नरम, मुलायम और सूती कपड़े पहने। लू के लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक की सलाह लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें