ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: नाबालिग अपहृत बालिकाओं को रामानुजनगर पुलिस ने आखिरकार खोज निकाला...

Admin

Fri, Aug 31, 2018
सूरजपुर- रामानुजनगर निवासी दो अलग-अलग व्यक्तियों ने पुलिस थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि इनकी 15-15 वर्षीय पुत्रिया  28 अगस्त को रात्रि 10.00 बजे से गायब है जिस पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 137/18 व 138/18 धारा 363 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व किया!  क्षेत्र में एक ही रात  में दो बालिकाओं को अपहरण करने की घटना से हलाकान थाना रामानुजनगर पुलिस की टीम ने अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी करने पर मुखबीर से सूचना मिली कि अपहृता एवं आरोपी को अम्बिकापुर में देखा गया है जिस पर तत्काल पुलिस टीम अपहृता के परिजनों को साथ लेकर अम्बिकापुर रवाना हुई। रामानुजनगर पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर अम्बिकापुर के प्रतापपुर नाका के पास से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 15-15 वर्षीय बालिकाओं को दस्तयाब किया गया जिसकी शिनाख्ती अपहृता के परिजनों से कराई गई।। पूछताछ करने पर पकड़े गये दोनों आरोपी जिसमे से एक का नाम प्रदीप कुमार टुण्डे पिता रामकुमार टुण्डे ग्राम बुढ़ार, डोगी तलवा, थाना पटना जिला कोरिया निवासी 20 वर्षीय दूसरा विजय प्रताप सिंह पिता सम्पत सिंह ग्राम धनेशपुर, थाना सूरजपुर निवासी 20 वर्षीय  होना बताया। आरोपियों एवं अपहृता को पुलिस टीम के द्वारा रामानुजनगर लेकर पहुंची जहां दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि 28 अगस्त की रात्रि में अपहृत बालिकाओं को उसने घरों के बाहर से शादी का प्रलोभन देकर भगाकर अम्बिकापुर ले गये अम्बिकापुर से बिलासपुर जाने की तैयारी में प्रतापपुर नाका के पास से पुलिस ने उन्हें पकड़ा। पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366 भादवि व पोक्सो एक्ट की धारा 12 जोड़ी जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें