ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नाबालिक स्कूली बच्चों को दुपहिया वाहन देने पर पुलिस ने अभिभावकों को थाने में किया तलब

Admin

Fri, Oct 5, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने की दृष्टि से कोतवाली थाना प्रभारी दीपक पासवान ने आज अभियान चलाकर नाबालिक बच्चों को स्कूटी अथवा मोटरसाइकिल न चलाने की समझाइश दी. उन्होंने नाबालिक बच्चों की स्कूटी व बाइक को रोककर उनके परिजनों को मौके पर बुलाया और दुर्घटना की दृष्टि से नाबालिक को दो पहिया वाहन ना देने और सुरक्षा दृष्टि से साइकिल अथवा स्कूल बस से बच्चों को स्कूल भेजने की समझाइश दी।
गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी दीपक पासवान इन दिनों शहर के अंदर अपराधिक गतिविधियों को रोकने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दृष्टि से नित नये प्रयोग कर रहे हैं । हाल ही में उन्होंने बैंक की सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न बैंकों का औचक निरीक्षण किया था और आज शुक्रवार को थाना प्रभारी दीपक पासवान ने पुलिस टीम के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन जांच अभियान चलाया। स्कूल समय में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य यही था की नाबालिक बच्चे दुपहिया वाहन का परिचालन ना करें स्कूल समय पर उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल के माध्यम से ऐसे दुपहिया वाहनों की जांच की जिसे नाबालिक बच्चे ड्राइव कर रहे थे ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें रोक कर पहले तो समझाइश दी गई और फिर उनके अभिभावकों को बुलाकर दुपहिया वाहन चलाने के लिए न देने के स्पष्ट निर्देश दिए । किसी भी स्थिति में वे अपने बच्चे को दुपहिया वाहन तब तक न दें जब तक की वे पूरी तरह से 18 वर्ष के ना हो जाए और उनके ड्राइविंग लाइसेंस ना बन जाए । पुलिस के इस अभियान की पूरे शहर में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें