ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: नही थम रहा है वाहन चोरी की घटनाये ... जिला बना चोरो का पसंदीदा जगह

Admin

Sat, Feb 15, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-सूरजपुर जिला मुख्यालय मे चोरो ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पुलिस के सामने चोर चुनौती बनकर खड़े हो रहे हैं। रात के अंधेरे हो या दिन के उजाले में चोर आंख से काजल चुराने की तर्ज पर चोरी कर फरार हो जाते है लंबे समय तक न स्कापियो का पता चलता है न चोरी करने वालों का। ऐसे में चोरों के भी हौसले बुलंद हो गए हैं।  
घर के सामने से हुई बाइक चोरी........
नगर मुख्यालय से लगे ग्राम पर्री महादेवपारा के किसान रुपेश कुमार कुशवाहा की होण्डा कम्पनी का साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी15 डीक्यू 6228 विगत 12फरवरी को अज्ञात चोर चुराकर रफुचक्कर हो गए। मोटरसायकल मालिक अपने दोस्त के घर डबरीडाण्ड पारा गया था और मोटरसायकल को उसके घर के सामने बाहर खड़ी करके अंदर गया करीब 15 मिनट बाद बाहर निकलकर देखा तो उसकी मोटर सायकल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। आस पास तलाश किये जाने के उपरांत पुरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने मे दर्ज करते हुये पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है।बाइक चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी बदमाशों ने दिनदहाड़े कई बाइक चोरी की वारदातें की हैं, क्षेत्रभर में पिछले 6 माह से बाइक सहित एससीएल के कोयले की खदान से चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पूर्व में चोरी गई पुलिस आरक्षक की स्कापियो को पुलिस बरामद नही कर पाई है। तो वही बिश्रामपुर, मानी गेतरा,भटगांव ,जरही क्षेत्र चोरो का पसंदीदा जगह बना हुआ है जहा से एसईसीएल की कीमती सामनो को चोरी कर इनके कथाकथित सरगना अवैध कबाड कारोबारियो बेचा जाता है। किसी तरह पुलिस चोरो को अगर पकड भी लेती है लेकिन उसके सरगना तक कानून के हाथ नहीं पहुचते जिससे चोरी का सिलसिला बस्तुर चलता ही रहता है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें