ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: नहीं हटा विवादित पंचायत सचिव तो ग्रामीण करेंगे आमरण अनशन

Admin

Thu, Aug 23, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के ओड़गी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लांजित के सचिव पर कार्य में लापरवाही एवं ग्रामवासियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर केसी देवसेनापति से मुलाकात की और पंचायत सचिव बालेश्वर गुर्जर का स्थानांतरण अन्यत्र करने की मांग करते हुए आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत लांजित की सरपंच राजपति सिंह, उपसरपंच फुलसुंदरी समेत पंच फुलेश्वरी, मालति, दीपु गुर्जर, मधुवती, शांति, बुधनी, मनबासो, देवकरण, देवान साय, मनीजर, बिमला, नगिना राम, रामनाथ, धनेश्वर, पतलसिया और जयसिंह व अन्य ग्रामीणों ने लिखित आवेदन के माध्यम से बताया कि पंचायत सचिव द्वारा सचिवालय की बजाय अपने घर से पंचायत का संचालन किया जाता है, गणपूर्ति के दौरान कोरम पूरा न होने के बावजूद मनमानी तरीके से कार्यवाही पंजी में निर्णय लिख दिया जाता है। सचिव के द्वारा गांव के अधिकांश जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, ग्रामीणों ने पंचायत सचिव बालेष्वर गुर्जर के स्थानांतरण की मांग कलेक्टर से करते हुए न होने की स्थिति में अनिष्चितकालीन अनशन करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें