ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नशे के अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही...नशे के विरुद्ध जारी है पुलिस की कार्यवाही...

Admin

Sat, Jul 9, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिले में नशे की कारोबारियों ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने को मिल रही है नशे के कारोबार में पर्दे के पीछे बड़े कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है, जिले में रामकृष्ण की पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध मोर्चा खोल रखा है. एक बार फिर से नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख रूपये के नशीली दवाईयों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बसदेई पुलिस ने मुखबीर से सूचना पर ग्राम लोधिमा में घेराबंदी कर आर्टिका कार सहित मोहम्मद हसान 25 वर्ष निवासी बंशीधरनगर, थाना नगरउटारी जिला गढ़वा, रमिज राजा उर्फ आसू 22 वर्ष निवासी बंशीधरनगर के साथ आलम अंसारी 27 वर्ष निवासी कधवन बरटोला, थाना नगरउटारी जिला गढ़वा झारखण्ड को पकड़ा, जिनके पास से एविल इंजेक्शन 400 नग व रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 400 नग कुल 800 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी मार्केट में लगभग 3 लाख रूपये है. पुलिस ने प्रयुक्त आर्टिका कार को जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू ने टीम को उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है. आज की कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई बृजेश यादव, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, अमित सिंह व देवदत्त दुबे सक्रिय रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें