ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: नवम्बर 2021 तक जिले में मनाया जायेगा “जच्चा-बच्चा सुरक्षा सप्ताह“

Admin

Sat, Aug 28, 2021

सूरजपुर. जिले में जच्चा बच्चा सुरक्षा सप्ताह का आयोजन माह अगस्त से नवम्बर 2021 तक प्रत्येक चौथे शुक्रवार को किया जायेगा. अभियान के सफल संचालन के लिए विकास खण्डों में प्रचार-प्रसार करने के साथ 0 से 5 तथा 10 एवं 16 वर्ष के बच्चों की डयू लिस्ट तैयार किये जा रहे है. जिला टीकाकरण अधिकारी अजय मरकाम ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत जिले के जिन क्षेत्रों में कोरोना काल मे बच्चो का टीकाकरण नही किया गया है उन क्षेत्रों की सूची तैयार कर प्राथमितकता अनुसार टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे. वहीं मितानिनों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण कर पात्र लाभार्थी एवं टीके से छूटे हुए लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें टीकाकृत करने के साथ-साथ ही कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर पृथक से टीकाकरण सत्र स्थल तथा गर्भवती माताओं के टीकाकरण के लिए भी पृथक से सत्र स्थलों का आयोजन किया जायेगा. अभियान के दौरान टीकाकरण सहित अन्य बाल एवं मातृ स्वास्थ्य संबंधित अन्य सेवायें भी प्रदाय की जायेंगी. 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के बच्चों को टीकाकृत करने हेतु विशेष टीकाकरण स्थलों का आयोजन भी किये जायेगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें