ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: नपा ने आमसभा की बैठक आयोजित कर की महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

Admin

Thu, Sep 13, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- नगर पालिका ने सामान्य सभा की बैठक आयोजित कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा। बैठक में हाईटेक बस स्टैण का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के नाम सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी के शोक प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि कहा कि श्रद्धेय अटलजी देश की सवा सौ करोड़ जनता के दिलों में निवास करते थे और सदैव बसे रहेंगे, उनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है, अटलजी छग प्रदेश के निर्माता थे, राज्य गठन से छत्तीसगढ के विकास की अपार सम्भावनाओं को साकार करना सम्भाव हुआ। वहीं नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि अटल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिये और भारत छोड़ो अभियान के दौरान जेल भी गए, उनका सार्वजनिक, सामाजिक और राजनितिक जीवन विविध आदर्षों का षिखर है, वे लोकसभा के लिए 10 बार तथा राज्य सभा के लिए 2 निर्वाचित हुए, उनके विराट व्यक्तित्व में देष के अनेक दषकों का इतिहास समाया हुअए है। नेता प्रतिपक्ष गैबीनाथ साहू ने कहा कि एक संवेदनषील राजनेता के रूप में विश्व पटल पर उनकी प्रतिष्ठा अद्वितीय और दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित विस्तृत चर्चा कर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्षन, नगर को स्वच्छ बनाए जाने तथा आवारा मवेशियों की नीलामी 15 दिवस के बजाए 5 दिवस के भीतर किये जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना में छुटे हुए समस्त हितग्राहियों के दावा आपत्ति आमंत्रित करने हेतु अंतिम 15 दिवस का समय भी निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें