ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: नगर मुख्यालय में खुलेआम आर्दश आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन...

Admin

Mon, Dec 9, 2019


राजेश सोनी

सूरजपुर-सूरजपुर नगर पालिका परिषद में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन का मामला सामने आया है.नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है. बावजूद सूरजपुर नगर मुख्यालय में आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले मामले सामने आ रहे हैं।


भैयाथान रोड पंच मंदिर तालाब पर स्थित पार्क में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहु का नाम लिखा हुआ सीमेट की कुर्सी देखी जा रही हैं. जिसमें पालिकाध्यक्ष का नाम छपा हुआ है, वहीं नगर पालिका के विभिन्न जगहो पर अध्यक्ष एवं पार्षदों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों का नाम लिखा हुआ है। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद हरकत मे आया प्रसाशन ने नगर मे लगे तमाम जनप्रतिनिधियों के फ्लेक्स बैनर को हटाकर अपना कार्य का इतिश्री कर लिया था। वही सूरजपुर नगर पालिका में अधिकारियों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से वर्तमान पालिकाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रचार के लिए पार्क सहित अन्य स्थानो दे ही दिया गया है.।इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वहीर्दुरहमान ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नही थी आपके द्वारा देने पर तत्काल इस पर कार्यवाही करने की बात कही है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें