ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: नगर पालिका के साथ 4 नगर पंचायत के वार्डाे का आरक्षण सम्पन्न हुआ...

Admin

Thu, Dec 19, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिला मुख्यालय के नगर पालिका के साथ चार नगर पंचायत के वार्डाे का आरक्षण कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ है। सभा कक्ष में जिले के कलेक्टर और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच नगर पंचायत के रूप में जरही, बिश्रामपुर, प्रतापपुर, भटगांव शामिल थे। इस दौरान लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का कार्य पूरा किया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सभी नियमों का पालन करते हुए पूर्ण किया गया है। नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 18 वार्ड, नगर पंचायत भटगांव के 15 वार्ड, नगर पंचायत प्रतापपुर के 15 वार्ड, नगर पंचायत जरही के 15 वार्ड व नगर पंचायत बिश्रामपुर के 15 वार्डो के लिए क्रमवार आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें कई वार्डों की परिसीमन बदलने से वार्ड पार्षदों में मायूसी देखने को मिली है। तो वहीं कई लोग खुश हुए। आरक्षण की रस्म अदायगी के बाद वार्डो में युवा झुझारू योग्य प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई है साथ ही ठंड के मौषम में राजनीतिक गर्माहट देखने को मिल रही है। स्थानीय नेता सक्रिय होकर अपनी जमीन तलाशना शुरू कर दिए है।

सूरजपुर नगर पालिका के वार्डो की आरक्षण सूची।

नगर पालिका सूरजपुर की स्थिति वार्ड क्रमांक 01:-एसटी महिला सीट।वार्ड क्रमांक 02:-ओबीसी मुक्त सीट।वार्ड क्रमांक 03:-अनरक्षित मुक्त सीट। वार्ड क्रमांक 04:-ओबीसी मुक्त सीट।वार्ड क्रमांक 05:-अनरक्षित मुक्त सीट। वार्ड क्रमांक 06:-अनरक्षित मुक्त सीट। वार्ड क्रमांक 07:-ओबीसी मुक्त सीट। वार्ड क्रमांक 08:-अनरक्षित मुक्त सीट। वार्ड क्रमांक 09:-एसटी पुरुष सीट। वार्ड क्रमांक 10:-एसटी पुरुष सीट। वार्ड क्रमांक 11:-सामान्य महिला सीट। वार्ड क्रमांक 12:-सामान्य महिला सीट। वार्ड क्रमांक 13:-ओबीसी महिला सीट। वार्ड क्रमांक 14:-अनरक्षित मुक्त सीट। वार्ड क्रमांक 15:-सामान्य महिला सीट। वार्ड क्रमांक 16:-अनरक्षित मुक्त सीट। वार्ड क्रमांक 17:-ओबीसी महिला सीट।वार्ड क्रमांक 18:-ऐस सी मुक्त सीट।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें