: नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस & भाजपा के बीच सीधा मुकाबला, वार्डो में बागी बढ़ाएंगे पार्टियों की मुसीबत...
Admin
Sat, Feb 1, 2025
राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला मुख्यालय के नगरपालिका परिषद सूरजपुर से अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला भाजपा के देवंती साहू और कांग्रेस से कुसुमलता राजवाड़े के बीच है। वार्डो में कही सीधा मुकाबला है तो कही किसी मे त्रिकोणी लडाई है तो किसी किसी वार्ड में भाजपा कांग्रेस के बागी उम्मीदवार पार्टी प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ सकते है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में कुल 56 उम्मीदवार क़िस्मत आजमा रहे है।
किस वार्ड में कितने उम्मीदवार...
नगरपालिका परिषद सूरजपुर के 18 वार्डो में वार्ड क्रमांक 01 में ललित अजय सिंह भाजपा,सीमा बालेन्द्र सिंह कांग्रेस, निर्दलीय के रूप में राजमती सिंह। वार्ड 02 में बजरंग राजवाड़े भाजपा, पारस नाथ राजवाड़े कांगेस। वार्ड 03 वीरेंद्र बंसल कांग्रेस, मुकेश गर्ग भाजपा,चंचलेश श्रीवास्तव निर्दलीय। वार्ड 04 गिरधारी साहू कांग्रेस, प्यारे लाल साहू भाजपा,गज्जानंद जायसवाल निर्दलिय।वार्ड 05 प्रशांत साहू कांग्रेस,रमीज राजा आम आदमी,संदीप जायसवाल भाजपा, निर्दलीय के तौर पर देवदत्त साहू,जीशान अमहद,शक्ति ठाकुर। वार्ड 06 संजय डोसी कांग्रेस,शैलेश अग्रवाल भाजपा के बीच। वार्ड 07 गैबीनाथ साहू कांग्रेस,सरोज राकेश साहू भाजपा।वार्ड 08 अनवर खान कांग्रेस,पंकज चौबे भाजपा,पल्लवी गुड़िया निर्दलीय।वार्ड 09 कौशिल्या सिंह भाजपा,राम सिंह कांग्रेस,अनुराग सिंह निर्दलीय। वार्ड 10 किरण खेस भाजपा,राधमुनि सिंह कांग्रेस। वार्ड 11 कंचन संजू सोनी भाजपा,शशिशंकर अग्रवाल कांग्रेस। वार्ड 12 से ललित तिवारी भाजपा,मंजुलता गोयल कांग्रेस। वार्ड 13 अंजली किशन देवांगन भाजपा,क्रांति कांग्रेस,पुष्पलता पवन निर्दलीय। वार्ड 14 लवकेश गोस्वामी आम आदमी,राजेश साहू भाजपा,सैय्यद सलीम जावेद कांग्रेस,निर्दलीय में मोहम्मद अफरोज खान,पुष्पेंद्र साहू,शुशीला सिंह। वार्ड 15 कामनी साहू कांग्रेस,सुनीता सुरेंद्र देवांगन भाजपा, निर्दलीय में अनिता सिंह,ज्योति देवांगन,लाजवंती,पिंकी साहू। वार्ड 16 प्रमोद तायल भाजपा,सुनील अग्रवाल कांगेस । वार्ड 17 बेला कली साहू कांग्रेस,मेनका साहू भाजपा, निर्दलीयसे करमातो साहू। वार्ड 18 अजय सोनवानी कांगेस,विक्की सोनवानी भाजपा, निर्दलीय प्रत्याशी ललन राम सोनवानी चुनावी रण में है।
बागी बढ़ाएंगे पार्टियों की मुसीबत
वार्ड01 से राजमनी भाजपा, वार्ड 04 में कांग्रेस के बागी, वार्ड 05 कांगेस से शक्ति ठाकुर और देवदत्त साहू। वार्ड 8 पल्लवी कांग्रेस से बागी। वार्ड13 से पुष्पलता पवन साहू कांगेस से बागी। वार्ड 18 से ललन राम सोनवानी भाजपा के बागी उम्मीदवार टिकिट न मिलने से नाराज होकर मैदान में दो दो हाथ करने को तैयार है।देखना होगा कि वे किसके लिए क्या साबित होते है।कांगेस के पवन साहू अध्यक्ष पद के लिये पत्नी हेतू टिकिट मांग रहे थे।वार्ड में उनकी पसंद वार्ड 14 नम्बर थी पर न उन्हें अध्यक्ष का टिकिट मिला और न ही पसंदीदा वार्ड बल्कि उन्हें 14 नम्बर से कांग्रेस ने टिकिट पकड़ा दिया तो वे इतने नाराज हुए की टिकिट वापस कर बागी के तौर पर 13 नम्बर से पत्नी पुष्पलता को चुनाव लड़ा रहे।उनकी पत्नी पुष्पलता तीन बार की पार्षद है।
विज्ञापन
विज्ञापन