ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: नगरीय निकाय चुनाव...शपथ पत्र से वायदों की झड़ी...

Admin

Sat, Jan 18, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  नगर पालिक चुनाव की तारीखों का एलान बहुत होने की संभावना है दोनों पार्टियों ने अभी तक तय नहीं किया है कि कौन कहा से लड़ेगा..?पर चुनावी माहौल ऐसा कि लोग अभी से कुछ अलग कर गुजरने का वायदा करने लगे है कि वे वार्ड में ये कर देंगे वो कर देंगे।सिर्फ यही नही बकायदे शपथ पत्र भी देने लगे है।ऐसा ही एक मामला वार्ड क्रमांक 16  से सामने आया है।इस वार्ड से कांग्रेस से टिकट की प्रत्याशा में है नीरज तायल,अब उन्हें कांग्रेस टिकिट देगी नही देगी यह कांग्रेस का मामला है पर वे इससे आगे वार्ड में शपथ पत्र लेकर घूम रहे है जिसमे वायदों कसमो की झड़ी लगी हुई है।उनके शपथ पत्र में कहा गया है कि उन्हें वार्ड के प्रतिनिधि का अवसर मिला तो पवनपुत्र हनुमानजी की शपथ लेता हूं कि अपने पार्षद निधि व पार्षद मानदेय का एक नया पैसा अपने निजी जीवन में नहीं लगाउंगा । सी.ए. से पार्षद निधि का पैसा आडिट करवाउंगा  खर्च का पूरा विवरण दूंगा।जिससे कि पूरा लेखा जोखा वार्ड वासियों के समक्ष रहेगा।प्रतिदिन वार्ड में साफ-सफाईं व रोशनी की समुचित व्यवस्था, बाजार हाट में मीट मटन की दुकान सुव्यवस्थित ढंग से लगाने,वार्ड की प्रत्येक माता बहनों भाईयों एव बुजुर्गो के सम्मान, वार्डवासी के सभी दुख-सुख में खड़े रहने का भरोसा दिला रहे है।अब वे इस तरह के वायदे कर किस पर निशाना साध रहे है यह तो वही जाने पर उनके इस शपथ की चर्चा ए बाजार गर्म है। अब देखना है पार्टी उन पर भरोसा जताती है या नहीं,,?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें