ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के जिला प्रभारियों की हुई नियुक्ति...

Admin

Thu, Nov 28, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-नगरीय निकाय के चुनावों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोहन मरकाम के निर्देश पर पार्टी  जिलाध्यक्ष विंधेश्वर शरण सिंह देव ने सूरजपुर जिले के 5 निकायों में जिला प्रभारियो की नियुक्ति कर पार्टी की ओर से चुनावी तैयारियो की शुरुवात कर दी है।श्री सिंहदेव ने सूरजपुर नगर पालिका में सुभाष गोयल व नरेश राजवाड़े,बिश्रामपुर नगर पंचायत में बलराम मुखर्जी व राम चन्द्र यादव,भटगाँव नगर पंचायत में सुनील अग्रवाल व अनुपम फिलिफ़,जरही नगर पंचायत में कुमार सिंह देव व इम्तियाज जफर,प्रतापपुर नगर पंचायत में अशोक जगते व रमेश दनोदिया को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।जिलाध्यक्ष ने प्रभारियो को नियुक्त कर निर्देश दिए है कि प्रभारी निकायों से संबंधित जिला प्रभारी वार्ड समिति का गठन करा कर पार्षद के चुनाव लड़ने के इछुक प्रत्याशियो से आवेदन लेकर संबंधित ब्लाक कांग्रेस व जनप्रतिनिधियो की अनुशंसा के साथ जिला कांग्रेस में रिपोर्ट देंगे।29 नवम्बर तक निकायों में यह प्रक्रिया पूर्ण कर 30 नवम्बर को जिले के पांचों निकायों से संभावित प्रत्याशियो की क्रमानुसार सूची प्रदेश अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष सौपेंगे।30 नवम्बर से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने की दशा में 2 दिसम्बर तक प्रत्याशियो की सूची प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के द्वारा जारी कर दिए जाने की संभावना है।जिलाध्यक्ष श्री सिंहदेव ने बताया कि इस बार बैलेट पेपर से हो रहे मतदान व ऑनलाइन नामांकन फार्म एवं निर्वाचन व्यय प्रस्तुत करने का प्रावधान होने के कारण सभी प्रत्याशियो के लिए एक ट्रेनिग प्रोग्राम भी आयोजित होगा।जिसमें पूरे 78 प्रत्याशियो को पार्टी की ओर से नामांकन भरने,व्यय पंजी संधारण करने व आदर्श आचार संहिता की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें