ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: धोखाधड़ी के मामले में 2 गिरफ्तार..

Admin

Sat, Jun 25, 2022

सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में 2 और आरोपी को किया गिरफ्तार किया है. 4 आरोपी पहले से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है. पूरा मामला धोखाधड़ी करने का है. 6 मई को गुरूकुल विद्या आश्रम के संचालक व कर्मचारी ऋषि नायक, दिग्विजय दास बैरागी, प्रीति बैस व अन्य 10 लोगों के द्वारा एनजीओ एक आस कल्याण संस्था सबरी साई वेलफेयर सोसायटी प्रशिक्षण, कम्प्यूटर शिक्षा, वर्मीवाश, सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर 1850 हितग्राहियों से फर्जी रूप से इनाम का लालच देकर रसीद के माध्यम से 1 करोड 22 लाख 75 हजार रूपये की वसूली कर हितग्राहियों को लाभ से वंचित रखते हुए धोखाधड़ी की शिकायत पर कोतवाली थाने में धारा 420, 34 भादसं. का मामला दर्ज कर 4 आरोपी ऋषि नायक, दिग्विजय दास बैरागी, प्रीति बैस व मदन मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था तो वही अन्य आरोपी फरार थे. पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी रमेश लाल निवासी बिलासपुर व् अनिल साहू को गिरफ्तार किया है. इस प्रकरण में अभी भी कई आरोपी फरार है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें