ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुआ श्याम महोत्सव, कलशयात्रा, झांकी और भजन संध्या का आयोजन बुधवार को

Admin

Tue, Aug 21, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- श्रीश्याम बाबा खाटूवाले के सूरजपुर स्थित श्याम मंदिर का 42वां वार्षिक महोत्सव 22 अगस्त को भक्ति भाव के साथ धूम धाम से मनाया जायेगा। आयोजकों के द्वारा महोत्सव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। श्रीश्यम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वार्षिक महोत्सव में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत 21 अगस्त को दूग्धाभिषेक प्रातः 8 बजे से हवन एवं पूजन शाम 4 बजे व कशल स्थापना रात्रि 8 बजे किया गया। तो वहीं 22 अगस्त को प्रातः 9 बजे श्री राम मंदिर मेन रोड से श्रीश्याम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जायेगी। अपर्रान्ह 5 बजे श्रीश्याम प्रभु खाटूवाले बाबा का आलौकिक श्रृंगार व दर्शन के पश्चात महाआरती शाम 7 बजे व एक शाम श्रीश्याम के नाम विशाल  भजन संध्या का आयोजन रात्रि 8 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जायेगा। इस संबंध श्रीश्याम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 42 वें वार्षिकोत्सव पर विशाल झांकी निकाली जायगी। वहीं अखण्ड ज्योति पाठ, कलश यात्रा, निशान यात्रा, आलौकिक श्री श्याम श्रृंगार, महाआरती और विराट भजन संध्या के अलावा विविध अनुष्ठान व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस भजन संध्या कार्यक्रम में अनिल रजनीश शर्मा, फतेहाबाद हरियाणा से, ज्योति प्रिसं शर्मा दिल्ली से धनबाद से परितोष चक्रवर्ती व जयपुर से निजाम भाई एण्ड ग्रुप द्वारा एक शाम बाबा श्रीश्याम के नाम भजन रस की गंगा बहाई जायेगी। आयोजकों ने समस्त श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें