ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: धान खरीदी की तिथि मे वृद्धि...

Admin

Thu, Feb 1, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब धान खरीदी 04फरवरी तक  करने की घोषणा से किसानों में उत्साह है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल किसानों के हित मे बड़ा कदम उठाते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है । अब प्रदेश मे धान खरीदी की तारीख बढाकर 04फरवरी कर दी गई है।महिला बाल विकास मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाडे,प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सरकार के फैसले पर प्रसन्ता जाहिर कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा कि पिछली सरकार पर से किसानों का भरोसा उठ गया था यही कारण था कि धान खरीदी प्रारंभ होने के बावजूद किसान अपना धान नही बेच रहे थे।अब प्रदेश मे जब भाजपा सरकार बन गई है तो लोग अपना धान खरीदी केन्द्रों पर लेकर जा रहे हैं। सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए धान खरीदी की तिथि में वृद्धि कर किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के हित में निर्णय लेती है। मोदी की गारंटी मे हमने जो भी वायदा किया था उसको पूरा करने की शुरुआत हो गई है किसानों से प्रति एकड़ 21क्विंटल धान खरीदी प्रारंभ हो गई है तो दूसरी ओर दो वर्ष पिछला बकाया बोनस राशि का भुगतान कर दिया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें