ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दो नाबालिग की हो रही थी विवाह...सूचना पर पहुच गई संयुक्त टीम...

Admin

Wed, Feb 16, 2022

विशाल पटेल

सूरजपुर.  ग्रामीणों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सूचना दी कि ग्राम कुधरीपारा में 16 वर्षिय नाबालिक का विवाह किया जा रहा है जबकि वह अभी कक्षा 12 वीं पढ़ रही है. जिसके परिपालन में जिला बाल संरक्षण टीम के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना ओड़गी, चाईल्ड लाईन ओड़गी सब सेंटर, पुलिस थाना ओड़गी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जहां स्कूल से दाखिल-खारिज  रजिस्टर से बलिका की उम्र पता करने पर  बालिका नाबालिग पायी गयी. बालिका की विवाह की तैयारी चल रही थी. सयुक्त टीम की समझाईश देने पर परिजन विवाह नहीं करने को राजी हुए. इसी तरह एक और लड़की का विवाह आगामी समय में होने वाला है. जिला बाल संरक्षण की संयुक्त टीम उनके घर गई और पतासजी करने पर बालिका की उम्र 16 वर्ष पाई है. परिजनों को भी समझाईश दिया गया कि बालिका की उम्र होने पर ही विवाह करें अन्यथा परेशानी हो सकती है. संयुक्त टीम ने लड़के पक्ष भैयाथान क्षेत्र के बड़सरा (डालाबहरा) जहां मण्डप गड़ा हुआ था, उन्हें भी समझाईश दिया गया कि बालिका की उम्र अभी नहीं हुआ है यदि आप बारात लेकर जाते है तो आप सभी को सजा हो सकता है. बाल विवाह रोकने वालों में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, पर्यवेक्षक पीली चौहान, पर्यवेक्षक गौरी राठिया, चाईल्ड लाईन से राधा यादव, अनवरी खातुन, एएसआई कुशवाहा, रामकवध, निलेश जायसवाल, विश्वजित सिंह, अनिल विश्वकर्मा प्रफुल्ला मिंज, महिला आरक्षक महेश्वर सिरदार उपस्थित थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें