ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: देवलोक ब्रेकिंग.... बरसात शुरु होते ही बिहारपुर क्षेत्र मे फिर शुरु हो गया मौत का तांडव,मौसमी बीमारी ने ली 1 सप्ताह मे 10 की जाने

Admin

Mon, Aug 20, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर-पिछले साल मलेरिया जैसी बीमारी से मौत का तांडव करने वाले सूरजपुर जिले के सरहदी इलाके चांदनी बिहारपुर क्षेत्र मे इस वर्ष बरसात होते मौसमी बिमारी ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है,मौसमी बिमारी से आज एक महिला की मौत साथ ही एक सप्ताह के भीतर मरने वालों का आंकड़ा 10 तक पहूॅच गया है जबकि विगत वर्ष बरसात के दिनों में ही इस क्षेत्र के कई ग्राम मलेरिया और डायरिया की चपेट में आ गये थे और सिलसिलेवार ढंग से तीन दर्जन से भी अधिक लोगों की अकाल मौत हो गई थी,बरहाल अभी हाल मे दो नवजात के साथ 2 बच्चो सहित दस की मौत से ग्रामीणजन दहशत में है। वे आशकित है कि कही पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में मौत का ताण्डव इस मासूम की मौत से शुरू तो नहीं हो गया। इस संबंध में देवलोक प्रतिनिधि पप्पू जायसवाल ने बताया कि 15 अगस्त से लेकर अब तक मौसमी बुखार से राजनारायण पण्डो 2 वर्ष कोल्हुआ,रामबरन सिह 22 वर्ष उमझर,इंद्र कुंवर पण्डो 60 वर्ष बैजनपाठ,भवन खेरवार 3 वर्ष मोहली,सीलु सिह 20 वर्ष उसके पुत्र की बैजनपाठ,फुलमति 35 वर्ष अवंतिकापुर,रामधन 60 वर्ष कुबेरपुर,रुकमेन 24 वर्ष के साथ उसके पुत्र की ग्राम खोहिर की मौत हो गया है तो वही कई गांव मौसमी बिमारी से प्रभावित है देवलोक की टीम ने समय समय पर यहा के हालातो कि जानकारी समाचारो के माध्यम से देती रही है इसके बावजुद स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सीएचएमओ डा0एस पी वैश्य ने उचित पहल का आश्वासन तो दिया लेकिन जमीनी स्तर पर मौसमी बीमारी पर नियंत्रण पाने मे सार्थक पहल नही की! ग्रामीणो मे भय है इस बात को लेकर है कि कही पिछले वर्ष की तरह मौत का सिलसिला शुरू न हो जाये इसलिए उन्होंने कलेक्टर का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है ताकि मौतो के बढते आंकडो को समय रहते रोका जा सके!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें