ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दुष्कर्म का आरोपी सरपंच गया जेल....महिला की आबरू को किया था तार-तार...ग्रामीणों ने सरपंच का किया था बहिष्कार...

Admin

Tue, Oct 18, 2022

सूरजपुर-कान्तिपुर के सरपंच पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर चाँदनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूर्व में सरपंच के आचरण से परेशान ग्रामिणों ने मोर्चा खोल ग्राम पंचायत में बैठक कर बहिष्कार किया गया था. पूरा मामला इस तरह है महिला के पति अन्य प्रदेश काम करने गये हुये थे 13 सितंम्बर को वह अपने बाड़ी सब्जी तोड रही थी इसी बीच सरपंच पहुच गया जहा पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध हो हल्ला होने पर उसके  ससूर और भसुर व जेठानी के पहुचने पर सरपंच भाग खडा हुआ. जब उसका पति 21 सितंम्बर को आने पर 24 सितंम्बर को पति के साथ पुलिस थाना अपराध दर्ज कराने पहुचे जहा पर अपराध दर्ज नही कर वापस भेज दिया.इसके बाद महिला पति संग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन वहाँ से निराशा मिलने पर उसने सरगुजा आईजी कार्यालय पहुँचकर आपबीती बताते हुए लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाने पर आखिरकार चाँदनी पुलिस ने जांच पड़ताल कर कान्तिपुर के सरपंच मनोहर सिंह पर धारा 376 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें