ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दायित्वों से भटक गई पुलिस टीम, जान-माल की सुरक्षा भगवान भरोसे..मोटर यान अधिनियम और आबकारी एक्ट की कार्यवाही में पुलिस है व्यस्त

Admin

Sun, Sep 30, 2018
प्रवेश गोयल  सूरजपुर, जिले का पुलिस अमला इन दिनों जनता के जान-माल की सुरक्षा से ज्यादा आबकारी और परिवहन विभाग के कार्यों में ज्यादा व्यस्त नजर आ रहा है, मोटर यान अधिनियम और आबकारी एक्ट की कार्यवाही में पुलिस की व्यस्तता का लाभ सीधे तौर पर जिला मुख्यालयय में सक्रिय चोरों के गिरोह को मिल रहा है। दो दिनों में दो बाइक और सूने मकान में चोरी के संबंध में कोई सुराग हाथ न लगने के बाद ऐसा लगने लगा है कि पुलिस टीम अपने दायित्वों से भटक गई है और नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के अंदर जिला मुख्यालय सूरजपुर में तीन चोरियां हुई। साप्ताहिक बाजार परिसर से बाई की चोरी का सुराग लग भी नहीं पाया था कि दुसरें ही दिन अग्रसेन वार्ड स्थित भट्ठापारा मोहल्ला निवासी सफाई कामगार धीरज चुटहेल के घर में घुसकर सवा लाख किमत की नई बाइक चोरों ने पार कर दी, वहीं सबसे सुरक्षित कहे जाने वाली सिविल कालोनी भी चोरों के दस्तक से अधुती नहीं रही, यहां जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के शासकीय आवास में घुसकर चोरों ने अपने बुलंद हौसलों का एहसास पुलिस व शहर वासियों को कराया। पुलिस, पार्षद व अधिकारी के घर रहे निशान में। पुलिस अमले की बेपरवाही और व्यस्तता का फायदा उठाकर चोरों ने जमकर दरिया दिली दिखाई, घर के अंदर से बाईक चोरी करके तो चोरों ने अपने हौंसलों का एहसास तो कराया ही, साथ ही बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, पुलिस कर्मी धनेश्वर कुशवाहा व पार्षद शशि अग्रवाल के घर में दस्तक देकर शहर के सभी वर्ग को चुनौती भी दे डाली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें