ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: दलित मां बेटी पर शिक्षक परिवार का कहर

Admin

Tue, Jul 3, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- वैसे तो शिक्षक को समाज का आईना और भविष्य का निर्माता कहा जाता है लेकिन जिले में एक शिक्षक ऐसा भी है क्यों दलित परिवार के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा हैए उसने पहले तो दलित परिवार की बहू को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शिक्षक ने एक पत्नी के रहते उससे दूसरी शादी कर ली वहीं दूसरी ओर शिक्षक के पुत्र द्वारा इसी दलित परिवार की नाबालिग बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी जा रही है जिससे पूरा दलित परिवार दहशत में है। इस संबंध में पीड़ित दलित परिवार के सदस्यों ने देवलोक से चर्चा करते हुए बताया कि सूरजपुर जिले के ग्राम तेलसरा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक देवचंद सिदार अक्सर सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम के समीप स्थित दलित परिवार के घर किसी न किसी बहाने से आता था इस दौरान परिवार की बड़ी बहू पर वह बुरी नजर रखने लगा और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर परिवार की नजदीकियां हासिल कर ली। कुछ दिनों बाद बड़ी बहू को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और विगत 26 जून को उसे भगा कर उसके साथ मंदिर में शादी कर ली जबकि ऐसा करने वाला शिक्षक पहले से ही शादीशुदा है और 3 बच्चों का पिता है। मां के बाद बेटी को मिल रही है उठा ले जाने की धमकी जहां एक और शिक्षक पिता ने मां के साथ गैरकानूनी तरीके से शादी रचा ली वही शिक्षक के पुत्र की नजर दलित परिवार की बेटी पर है। अपनी मां की इस करतूत की शिकायत जब दलित परिवार की 17 वर्षीय बेटी ने पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की और पुलिस जब शिक्षक के घर पहुंची तो शिक्षक के पुत्र सरनाम सिंह ने किसी दलित परिवार की नाबालिग बेटी के पास फोन कर पहले तो उसे गंदी गंदी गालियां दी और फिर शिक्षक के पुत्र ने यह धमकी दे डाली कि अभी तो तुम्हारी मां को उठा कर ले गए हैं अब तुम्हारा नंबर है तुम्हें मैं अपनी पत्नी बनाऊंगा। शिक्षक पुत्र की धमकी से दलित परिवार के सभी सदस्य भयभीत हैं और पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई दलित परिवार के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर तुले शिक्षक और उसके पुत्र की हरकतों के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी दीपक कुमार पासवान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है परिजनों द्वारा बहू के गुम हो जाने की शिकायत की गई है बहू की तलाश की जा रही है वही शिक्षक पुत्र की धमकी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें