ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: थानों चौकियो में पड़े 228 दो पहिया व 12 चार पहिया वाहनों की नीलामी...

Admin

Fri, Jan 10, 2025

सौरभ

सूरजपुर. जिले में पुलिस ने जप्त व लावारिश वाहनों की नीलामी की है, लावारिश व अदावाकृत वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की गई| सूरजपुर पुलिस के द्वारा 228 दो पहिया वाहन व 12 चार पहिया वाहनों की नीलामी जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर के द्वारा गठित टीम के द्वारा की गई। इस नीलामी में कुल 48 निविदा फार्म प्राप्त हुए थे। नीलामी से शासन को कुल 5 लाख रूपये का राजस्व मिला। इस पुरे प्रकिया के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर सहित गठित टीम के सदस्यों की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थाना व चौकियों में लंबे समय से रखे लावारिश व अदावाकृत मोटर सायकलों व 4 पहिया वाहनों को रक्षित केन्द्र परिसर में एकत्रित किया गया था। बुधवार को रक्षित केन्द्र ग्राउण्ड में आयोजित नीलामी कार्यवाही में जिला सहित दिगर जिलों के 48 बोलीकर्ता उपस्थित हुए जो बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए, अम्बिकापुर के रॉयल स्टील के प्रोपराईटर मो. बाबर के ने 228 दो पहिया वाहन के लिए सबसे अधिक राशि 4 लाख 25 हजार रूपये एवं 12 चार पहिया वाहनों के लिए 75 हजार रूपये कुल 240 वाहनों के एवज में 5 लाख रूपये की बोली आई। नीलामी कार्यवाही में सीएसपी एस.एस.पैंकरा, जप्ती माल निराकरण के नोडल डीएसपी रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, आरटीओ निरीक्षक मोहम्मद आबिद खान, पीडब्ल्यूडी एसडीओ ईएंडएम नरेश कुमार बड़ा, आरटीआई प्रशिक्षण अधीक्षक विजय साहू सहित निविदाकर्तागण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें