ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: तेलगांवा में हुआ आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण और पौध रोपण

Admin

Thu, Jul 12, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के ग्राम तेलगांवा में आंगनबाड़ी का लोकार्पण एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें सहकारी बैंक के डायरेक्टर एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल ने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के समक्ष अपने विचार साझा किए और कहा कि बच्चों के शिशु काल से ही उन को पढ़ाना घर से लाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलगांवा में 32 पौधों का वृक्षारोपण हरिहरपुर भटगांव कार्यक्रम के तहत में किया। हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे एवं हरा भरा रहे आने वाले भविष्य में पर्यावरण सुरक्षित रहे ऐसी योजना के साथ अजय गोयल के द्वारा 32 पौधे स्कूल प्रांगण में लगाए गए और बच्चों को अपने विचार बताते हुए कि पर्यावरण सुरक्षित रखना ही हमारे जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य फलदार वृक्ष से हमें फल के साथ-साथ छाया और पर्यावरण ताजी हवा हमें मिलते रहती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें