ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: तुरी समाज के विलुप्त होती कला को जिले में पहचान दिलाने , उनको आजीविका मिशन से जोड़ते हुए बास ट्री गार्ड बनाने दिया प्रशिक्षण....

Admin

Thu, Dec 19, 2019

संदीप पाल

भैयाथान।सूरजपुर जिले के भैयाथान विकाशखण्ड के ग्राम पंचायत सत्यनगर में निवासरत तुरी समाज के विकास के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरी समाज के लुप्त होते कला को जिले मेँ एक पहचान दिलाने व उनके रोजगार को जोड़ते हुए 10 हजार ट्री गार्ड बनाने के लिए वन विभाग के सहयोग से आजीविका मिशन के तहत बांस प्रसंस्करण के माध्यम से बांस ट्री गार्ड बनाने का प्रशिक्षण वन मण्डलाधिकारी जे.आर. भगत के द्वारा दिया गया।
            ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सत्यनगर विकासखण्ड भैयाथान में तूरी समाज के लगभग 200लोग निवासरत है उनके व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सत्यनगर में बांस प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किया है। जिससे समाज के लोगों को रोजगार मिल सके। इसे ध्यान में रखकर यहां तूरि (बांस) के काम करने वाले समाज के लोगों एवं ग्रामीणों को ट्री गार्ड बनाने का कार्य सिरसी, मोहली के ग्रामीणों द्वारा ग्राम संगठन के तहत ट्री गार्ड निर्माण कार्य ग्राम सत्यनगर में प्रारम्भ किया गया हैै।

  वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि कार्य प्रारम्भ होने से 200 परिवारों को रोजगार मिलेगा। ग्राम संगठन में विशेष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शामिल किया गया है।  बांस प्रसंस्करण केन्द्र खुलने से तूरी समाज बहुत उत्साहित है। प्रशिक्षण के दौरान उपवन मण्डलाधिकारी एवं उप वन परिक्षेत्र भैयाथान के सुरेंद्र सिंह,सहित समाजसेवी अभय प्रताप सिंह व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें