ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: टैंकर ने बाइक को मारी ठोकर बाइक सवार दो युवकों की मॊके पर मौत एक गंभीर

Admin

Thu, Aug 9, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर-सूरजपुर नगर सीमा से लगे साधुराम सेवाकुंज के समीप तेज रफ्तार टैंकर वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी जिससे बाइक में सवार तीन युवकों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है जिसे जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक ग्राम पचिरा और गिरवरगंज के बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि देर रात लगभग 9:30 बजे साधुराम सेवाकुंज के समीप से गुजरी टैंकर वाहन क्रमांक सीजी 07 BJ 8545 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 CW 3763 को ठोकर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई उसमें से एक युवक की हालत काफी गंभीर है जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार पश्चात गंभीर अवस्था में होने के कारण हायर चिकित्सा के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है मौके पर मौजूद लोगो ने दोनों मृतको की पहचान संजय राजवाड़े पिता बिसाहू राजवाड़े महादेव पारा  एवं नंदकेश्वर राजवाड़े पिता अजीत राजवाड़े बताया जबकि अजय राजवाड़े पिता चंद्रिका प्रसाद राजवाड़े को अंबिकापुर रेफर किया गया है तीनों युवक महादेव पारा ग्राम गिरवरगंज निवासी है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें