ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: टीबी मुक्त जिले को बनाने की दिशा में विकासखण्ड स्तरीय टीबी फोरम की बैठक...

Admin

Thu, Jul 18, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड स्तरीय टीबी फोरम की बैठक अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एसडीएम सागर सिंह के द्वारा ली गई । बैठक में महिला एवं बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, मितानिन कार्यक्रम, पिरामल फाऊंडेशन ट्राईबल टीबी प्रोग्राम, टीबी युनिट ओड़गी, स्वास्थ्य विभाग एवं सम्बंधित सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान टीबी को जड़ से मिटाने के लिए सभी विभागों का समन्वय और सहयोग करने , शत प्रतिशत रूप में पंचायतों को टीबी फ्री करने, सभी विभाग को विभागीय बैठकों में टीबी पर चर्चा करने की बात कही गई। इस दौरान  जिन लोगों को चौदह दिन से ज्यादा खांसी है उन सभी सभी के का जांच की बात कही गई। इसके लिए शाला के शिक्षको, आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्य, वार्ड पंच एवं सचिव सरपंच आदि सभी  से सहयोग की अपील की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक राज नारायण द्विवेदी ने बारह बिन्दुओं पर चर्चा किया जिसमें नि-क्षय सूरजपुर महाअभियान की गतिविधियां, शाला जागरूकता कार्यक्रम, जन आरोग्य समिति बैठक, पंचायत स्तरीय टीबी फोरम का गठन और नियमित बैठक, सचिवालय दिवस, नि-क्षय दिवस, पिरामल फाऊंडेशन की सहभागिता और भूमिका तथा कार्य, रेफरल और जांच, ओड़गी विकासखण्ड में उपलब्ध संसाधन आदि के विषय में सविस्तार चर्चा किया गया। इस दौरान लोगों से उनके सुझाव भी लिए गए ।  जागरूकता के लिए क्योर टीबी पेशेन्ट को बुलाकर सफलता की कहानी उनकी जूबानी सुनाने, पड़ोसियों के द्वारा मरीजों के पहचान जैसे उपायों को अपनाने की बात कही गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें