ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: जीर्णोद्धार पश्चात जगन्नाथपुर जलाशय में सिचाई क्षमता पुनः हुई सृजित...

Admin

Thu, Aug 8, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जगन्नाथपुर जलाशय के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की सिंचाई क्षमता को पुनः सृजित किया जा सका है। जीर्णोद्धार पश्चात विगत रबी फसल में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकी है और लगभग 200 हे. क्षेत्र में सिंचाई क्षमता पुनः सृजित हुई है।  उल्लेखनीय है कि विगत सत्र 2023-24 में ग्राम जगन्नाथपुर तहसील प्रतापपुर में निर्मित लघु सिंचाई योजना जगन्नाथपुर जलाशय का जीर्णोद्धार किया गया था। जलाशय का रूपांकित सिंचाई क्षमता 375 हे. खरीफ एवं 192 है. रबी,  कुल 567 हे. है। इस योजना से ग्राम जगन्नाथपुर और मानपुर के कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती है। जीर्णोद्धार से पूर्व नहर के खराब स्थिति के कारण ग्राम मानपुर तक नहर का पानी पहुंच नहीं पा रहा था। जीर्णोद्धार पश्चात ही यह संभव हो पाया है कि जुलाई माह में खरीफ में रोपा के लिये पर्याप्त पानी नहरों से दिया गया है। इस प्रकार जुलाई माह में बारिश कम होने पर भी रोपा किया जा सका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें