ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: कोरोना संक्रमण की बढी रफ्तार...जिले में लगा नाईट कर्फ्यू...300 के पार हुआ संक्रमण...

Admin

Sat, Jan 15, 2022


राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट मोड पर है जिले में प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है कल शुक्रवार को 70 व आज 82 कोरोना संक्रमित मिले, अब तक जिले में कोरोना के एक्टिव संख्या 313 है तो वही आज कोरोना संक्रमित 25 लोग डिस्चार्ज भी हुये है. बढ़ते संक्रमण उस पर नियंत्रण वं रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण दर 04 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है. आदेश में बताया गया कि रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक सभी गैर-व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी साथ ही शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान कोचिंग, ट्यूशन संस्थान भी आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेगे. आंगनबाड़ी केन्द्र, प्ले स्कूल संचालन नहीं होगी, ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेंगे. स्कूल के 15-16 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन कार्य के लिये स्कूल परिसर में कोविड गाईडलाईन एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खोला जा सकेगा. जिले के होटल, रेस्टोरेंट मैरिज हॉल एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा. आदेश का उल्लंघन करने पर ऐपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें