ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: जिले में कोरोना की रफ्तार बढी....तो वही मौतो का सिलसिला बढा....लाक डाउन मे अब तक 15 की मौत, 1971 संक्रमित पाये गये....

Admin

Mon, Apr 19, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले में तमाम कोशिशो के बावजुद कोरोना की रफ्तार कम नही हो रहा है 13 अप्रैल को लगाये गये लाक डाउन मे ही अब तक 15 लोगो की मौते हो चुकी तो वही 1971 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये. अप्रैल माह मे अब तक 3572 कोरोना संक्रमित पाये जाने के साथ 21 मौत हो चुकी है. जैसे जैसे कोरोना बेकाबू होता जा रहा है वैसे ही स्वास्थ व्यवस्थाएं भी ध्वस्त होती दिखाई पड़ रही है. जिला प्रशासन सख्ती बरत रहा यहा तक की लठ बजाने में भी पीछे नही रह रहा ताकि लोग किसी भी सूरत में घरों में रहे. प्रतिदिन न केवल संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है बल्कि मौत के आंकड़े भी लोगो को डरा रहे है. बहरहाल जिला प्रशासन ने नये आदेश जारी करते हुये कुछ राहत दिये है जिसमे सब्जी, फल, राशन वाले है जो ठेले के माध्यम से निर्धारित समय पर घूम घूम कर बेचे जायेगे तो वही कृषि दुकान को भी छुट दिया गया है तो वही बैक कोरानो गाईड लाईन के तहत निश्चित सीमा पर कार्यालयीन उपयोग व दवा चिकित्सा से संबंधित ही लेने देन करेगे. सख्त लाक डाउन में जिले के मुखिया मेडिकल दुकान संचालको सख्ती बरते हुये चमकी धमकी देते रहे तो वही कुछ दवा विक्रेता को उठक बैठक तक कराया गया. सवाल यह है कि अब कृषि से संबंधित दुकाने खुलने से वे किसान कौन से दस्तावेज दिखायेगे जिससे वे पुलिस के लठ से बच सके. ऐसा नही है कि सूरजपुर जिले में पहली बार लाक डाउन लगा है इससे पहले कभी भी दवा संचालको के साथ ऐसा दुर्यव्यव्हार नही हुआ था जो इस बार जरुर हुआ जिसकी जमकर आलोचना हो रही है. एक उच्चधिकारी का सडक छाप गुंडों जैसा व्यवहार कई मिसाल दिए जा रहे है. फ़िलहाल कोरोना संक्रमितो के मिलने का रफ्तार कम होने का नाम नही ले रहा तो वही अप्रैल माह में ही कारोना से होने वाली मौते थमने का नाम नही ले रहा जो बेहद चिंताजनक है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें