ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: जिले ग्रामिण कृृषि विस्तार अधिकारियों ने विभिन्न समस्याओ को लेकर कृषि उप संचालक अधिकारी को ज्ञापन सौपा.....

Admin

Tue, Nov 3, 2020

सूरजपुर-जिले समस्त ग्रामिण कृृषि विस्तार अधिकारियों ने विभिन्न समस्याओ को लेकर कृषि उप संचालक को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य और केन्द्र सरकार की कई महत्वपुर्ण योजनाये संचालित है जिसमें गोधन न्याय,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,राजीव गांधी किसान न्याय सहित तीनो योजनाओ की पुरी जिम्मेदारी ग्रामिण कृषि विस्तार अधिकारियों को दिये गये है जिसमें इन योजनाओ की क्रियान्वयन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत स्पष्ट गाईड लाईन ना होने के कारण शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने मे परेशानी तो वही सह खातेदार कृषक बाहर निवास करने वाले कृषक के विषय में विरिष्ठ अधिकारियों का लिखित निर्देश नही मिलने पर ग्रामिण कृषि विस्तार अधिकारी संशय में है इसी तरह राजीव गांधी किसान न्याय योजना में भी सह खातेदार व रकबा तक का लाभ देना है स्पष्ट नही है इन दोनो योजनाओं के संचालन के लिये डोर टू डोर जाना पडता है और प्रधानमंत्री फसल कटाई योजना समय पर नही कर पा रहे है। इन सभी समस्याओं से अवगत कराते हुये उप संचालक कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया साथ ही समाधान नही होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही गई। इस दौरान कृषि अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष सी पी मिश्रा,जिलाध्यक्ष उमाकांत सिह,मनहरण लाल बंजारे,जावेद अख्तर,रविन्द्र व्यास,नागेष सिह आरमो,राजेष चैधरी,श्रीमति मंजूला रानी,श्रीमति ममता रानी,दिव्येष राजे पटवा,अभिषेक गुप्ता,देवांषु जायसवाल,सतीष पाण्डेय,बृजेष विषी सहित समस्त ग्रामिण कृषि विस्तार अधिकारी रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें