ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान...

Admin

Mon, May 19, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2024-25 में जिले के प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सूरजपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्मान किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों से उनके परीक्षा परिणाम, अध्ययन पद्धति एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा और विद्यार्थियों को और भी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 12वीं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कु. कुमकुम राजवाड़े, सेजेस बतरा; अभिषेक कुमार यादव, शा. उ. मा. वि. देवनगर एवं कु. ज्योति साहू, शा. उ. मा. वि. कंदरई शामिल हैं। वहीं कक्षा 10वीं के छात्रों में आयुष कुमार एवं स्वयम थवाईत (ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर), सतीश सिंह (सेजेस नवापारा सूरजपुर), मो. अम्बर खान (सरस्वती हा. से. सूरजपुर), कु. आस्था राजवाड़े (शा. उ. मा. वि. श्यामनगर), कु. आराध्या गुप्ता, कु. प्रिन्सी गुप्ता एवं अनुराग गुप्ता (सेजेस भैयाथान) को भी सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिला पंचायत सूरजपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल (सूरजपुर), अजय मोडियम (प्रेमनगर), सागर सिंह (भैयाथान), श्रीमती ललिता भगत (प्रतापपुर), डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक शशिकांत सिंह, सहायक संचालक रविन्द्र सिंहदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें