ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिले का हाल देखते देखते....घर हुआ बेहाल....बंगले में मिले 5 कोरोना संक्रमित....क्या होगा

Admin

Fri, Apr 16, 2021

राजेश सोनी

सूरजपुर- हाल क्या है दिलो का न पूछो न सनम आपका यूं मुस्कुराना गजब ढ़ा गया................जी पूरे जिले को कोरोना से बचने बचाने के उपाय करते कराते जिले के मालिक के घर ही पहुँच गया कोरोना......!जिले वासियो को कोरोना गाईड लााईन का पालन उससे बचने की अपील करते करते कलेक्टर साहब के बंगले में कोरोना ने दस्तक आखिर दे ही दी है जिले के पालन हार जिले भर में धुमधुम कर कोरोना नियंत्रण के लिये लगे रहे साथ ही लाक डाउन का पालन का निरिक्षण करते रहे है आम जन को कोरोना से बचने, सुरक्षित रहने के लिये प्रतिक्षण प्रयास करने के साथ अधिकारी कर्मचारियों को इस हेतु दिशा निर्देश दे रहे है लेकिन कोरोना जो ठहरा अदृष्य आखिर कार घुमते फिरते कलेक्टर बंगले तक जा पहुचा जिससे आम जन काफी हतप्रद हो गये है इतनी कडी सतर्कता और सुरक्षा का पालन करते करते यह जिले के दण्डाधिकारी के बंगले में यह पहुच कैसे गया. जिससे जिले अन्य अधिकारी काफी चिन्तित है उन्हे साप सूंघ गया है. निशानेबाज हैरान और परेशान है इतनी बडी चुक कहा हुई और किस तरह का लापरवाही बरता गया इन सब पर निशानेबाजो की गहन अध्ययन बातचीत हो रहा है जल्दी ही परिणाम आने की संभावना निशानेबाजो ने जताई है. गौरतलब है कि कलेक्टर बंगले में काम करने वाले 5 लोगो कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये है तो वही रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीज की अब तक की सबसे उच्चतम संख्या 375 हो गया. तो वही दो लोगो की मौत के साथ अब तक जिले में 67 संक्रमितो की जान गई है. जिले में अभी तक कोरोना के 1909 मरीज है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें