ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम व संयुक्त कलेक्टर श्री रवि सिंह को ऑडिटोरियम में दी गई भावभीनी विदाई ,

Admin

Tue, Feb 13, 2024

विशाल पटेल ✍️

सूरजपुर/13 फरवरी 2024/ शासन के नवीनतम आदेश के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम का स्थानांतरण परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग रायपुर हुआ है। वहीं संयुक्त कलेक्टर श्री रवि सिंह का स्थानांतरण भी रायपुर संयुक्त कलेक्टर के रूप में हो गया है। आदेश के अनुपालन में दोनों अधिकारी अपने पद से कार्यमुक्त हो चुके हैं, जिले में उनके उत्कृष्ट कार्य काल पर कल ऑडिटोरियम सूरजपुर में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा रखा गया था। जिसमें जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम व संयुक्त कलेक्टर श्री रवि सिंह को शासन द्वारा सौंपे गए नये दायित्व पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने विदाई के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने जिला पंचायत के अपने सभी सहयोगियों, जिला प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारियों तथा जिले के निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे। अपने विदाई के अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री रवि सिंह ने भी जिला प्रशासन और अपने अनुविभागी कार्यालय के सहयोगियों को याद किया और सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें