ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जिला चिकित्सालय को मिला एनक्यूएएस, लक्ष्य एवं मुस्कान सर्टिफिकेशन...

Admin

Mon, Sep 9, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  जिला चिकित्सालय सूरजपुर में निरंतर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवायों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। इस तारतम्य में दिनांक 22 से 24 जुलाई 2024 तक भारत सरकार द्वारा नामांकित राष्ट्रीय मूल्यांकन दल की तीन सदस्यता टीम डॉ. राजसेल्वम, डॉ अंजू गोप प्रधान, डॉ वैभव राव पाटिल के द्वारा निर्धारित 15 विभागों का एनक्यूएएस, लक्ष्य एवं मुस्कान सर्टिफिकेशन के मानक अनुरूप मूल्याकंन किया गया। जिसमें   एनक्यूएएस,  के अंतर्गत 09 डिपार्टमेंट ( ¼General OT, Radiology, Blood Bank, IPD, Laboratory, OPD, Maternity Ward, Pharmacy, General Administration½   को 91.87 प्रतिशत प्रदाय किया गया, तथा   लक्ष्य   के अतंर्गत  Maternity OT    को 90.06 प्रतिशत Labour Room को 91.18 प्रतिशत एवं  मुस्कान   के अंतर्गत 04 डिर्पाटमेंट (Paediatric OPD, SNCU
Paediatric Ward, NRC½ 83.32 प्रतिशत को प्रदाय किया गया। उक्त सर्टिफिकेशन में जिला चिकित्सालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक अनुरूप सेवायें प्रदान करने वाले संस्थाओं को ही एनक्यूएएस, लक्ष्य एवं मुस्कान सर्टिफिकेट प्रदाय किया जाता है। जिला चिकित्सालय सूरजपुर निरंतर गुणवत्ता पूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु प्रयासरत है, जिससे जिले के आम नागरिकों के साथ अन्य जिले के लोगो को भी जिला चिकित्सालय में भी गुणवत्ता पूर्ण सेवा प्रदान किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें