: जमीन विवाद में 3 लोगो को हत्या के मामले में 23 आरोपी गिरफ्तार...
Admin
Sat, Jan 11, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जमीन विवाद में 3 लोगो कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस टीम ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पूछताछ पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त टांगी, फावड़ा, लाठी-डंडा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है और आगे की विवेचना जारी है। मालूम हो की प्रतापपुर के ग्राम जगन्नाथपुर में जमीन विवाद को लेकर 2 भाइयों के परिवार के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया जिसमे माघे टोप्पो 60 वर्ष, पत्नी बसंती टोप्पो 53 वर्ष, पुत्र नरेश टोप्पो 31 वर्ष पर 2 दर्जन से ज्यादा लोगो ने लाठी डंडा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया था| खड़गवां पुलिस ने धारा 61(2), 115(2), 190, 191(3), (103) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर 23 आरोपियों को दबिस देकर गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त टांगी, फावड़ा, लाठी-डंडा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है और आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:- 1. राजकुमार पिता स्व. फगना राम उम्र 62 वर्ष 2. मंधारी राम पिता स्व. फगना राम उम्र 60 वर्ष 3. रामधनी पिता नानसाय उम्र 48 वर्ष 4. बिहारी पिता नानसाय उम्र 60 वर्ष 5. रोवन पिता नानसाय उम्र 50 वर्ष 6. सियाराम पिता नानसाय उम्र 58 वर्ष 7. धरमसाय पिता स्व. फगना उम्र 70 वर्ष 8. अनुकलाल पिता चुखूल उम्र 45 वर्ष 9. उजेन्द्र उर्फ उजर पिता राजकुमार उम्र 35 वर्ष 10. बिरेन्द्र टोप्पो पिता धरमसाय उम्र 29 वर्ष 11. प्रदीप टोप्पो पिता सियाराम टोप्पो उम्र 30 वर्ष 12. नरेन्द्र टोप्पो पिता मंधारी उम्र 30 वर्ष 13. सम्मू पिता बाबुलाल उम्र 37 वर्ष 14. महाजन टोप्पो पिता मटुकधारी उम्र 26 वर्ष 15. दिवालसाय टोप्पो पिता रोवन उम्र 26 वर्ष 16. कमलेश टोप्पो पिता सियाराम टोप्पो उम्र 32 वर्ष 17. अमेन्द्र कुमार पिता मंधारी उम्र 46 वर्ष 18. प्रकाश टोप्पो उर्फ डेगु पिता सियाराम उम्र 23 वर्ष 19. गुंजा राम पिता उम्र 32 वर्ष 20. रामप्रसाद टोप्पो पिता बिहारी उम्र 37 वर्ष 21. बाबुलाल पिता पंचन उम्र 60 वर्ष 22. बुच्ची उर्फ बैशाखो पति मंधारी टोप्पो उम्र 52 वर्ष 23 जसिंता टोप्पो पति प्रदीप टोप्पो उम्र 22 वर्ष सभी निवासी ग्राम केरता डुबकापारा, चौकी खड़गवां, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छ.ग.) है|
विज्ञापन
विज्ञापन