ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जमीनी विवाद में दो पक्षो में हुआ बवाल, जमकर चली लाठी डंडा, दोनों पक्षो के लोग हुए लहूलुहान...

Admin

Sat, May 11, 2024

सूरजपुर. नगर के महगवां में जमीनी विवाद में पक्षो में जमकर लाठियां डंडा चला जिससे दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। दोनों पक्षो पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।आज दोपहर महगवां में भूमि विवाद में जमकर बवाल हो गया। भूमि के विवाद में एक पक्ष सरकारी दस्तावेज में अपना बता रहा तो दूसरा पक्ष भूमि पर डंडे के बल पर अतिक्रमण करने में लगा हुआ है । उक्त भूमि का कई बार सीमांकन हो चुका है और पूर्व में भी मारपीट भी हो चुका है। फिर भी उक्त मामला का निदान नही हो सका। जिससे आज ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना दोपहर की है जब भूमि स्वामी गुलमोहम्मद खसरा न 1078/1 की भूमि पर वहाँ अतिक्रमण कर निर्माण होने की जानकारी मिलने पर गया था। वहाँ बात इतनी बढ़ गई कि लाठी डंडा तक चल गया दोनों पक्षो लाठी डंडा से एक दूसरे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहाँ मौजूद ग्रामीण किसी तरह बीच बचाव कर किये । दोनों पक्ष लहूलुहान अवस्था मे थाने पहुचकर एक दूसरे पर अपराध दर्ज करवाया है, फिलहाल पुलिस ने गुलमुहम्मद की शिकायत पर नारायण राजवाड़े,अमित राजवाड़े,अनिल राजवाड़े,देवमुनि राजवाड़े,सोनिया राजवाड़े,गौतम सिंह पर धारा 452,147,148,149,294,506,323 के तहत अपराध दर्ज किया है तो वही दूसरे पक्ष अनिल राजवाड़े की शिकायत पर गुलमोहम्मद,अफजल,फिरोज, सद्दाम सरीफ पर धारा 147,148,149,294,506,323 अपराध दर्ज किया है। 

बहरहाल इस पूरे मामले सूत्रों के अनुसार जमीन माफिया की नजर उक्त भूमि पर है जिससे जिला प्रशासन भी कोई नतीजे तक नही पहुच पाई है न ही किसी तरह की कोई ठोस कार्यवाही हो पाई है जिससे आज ऐसी अप्रिय स्थिति बन गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें