ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष में एक किसान की हुई मौत, दो हुये जख्मी....तीन आरोपी हुये गिरफ्तार

Admin

Wed, Jun 16, 2021

सूरजपुर. कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलका में मंगलवार की सुबह खूनी संघर्ष में जहां एक किसान की मौत हो गई है वही दो लोगो को गम्भीर चोटें आई है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ग्राम सलका में जमीन के मसले को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी डंडे निकल गए. जिसमे एक अधेड़ की जान चली गई. बताते है कि 50 वर्षीय पन्नेलाल व जेठू राम जो कि आपस मे चचेरे भाई है उनके बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. यहां तक कि मामला राजस्व न्ययालय में लंबित है. इस बीच आज सुबह विवादित जमीन को पन्नेलाल जोताई करने लगा जिस पर जेठू राम भड़क गया और विरोध करते हुए विवाद करने लगा देखते देखते पन्नेलाल के पुत्र राजकुमार,श्याम लाल व जयकरण तथा जेठूराम की ओर से नार सिंह,मोहन सिंह आदि पहुँच गए और दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे. इस संघर्ष में जहां पन्नेलाल की मौके पर ही मौत हो गई वही राजकुमार ,श्यामलाल व दूसरे पक्ष के जेठू राम नार सिंह व मोहन को भी चोटे आई है और राजकुमार व श्यामलाल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुँची थी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें