ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: छ०ग०कांग्रेस की वो परिवर्तन यात्रा....

Admin

Tue, May 26, 2020

सूरजपुर-सुरजपुर कांग्रेस जिला मीडिया सेल जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने स्थानिय कांग्रेस कार्यालय पैलेस रामानुजनगर में श्रद्धांजलि सभा के दौरान बताया कि 25 मई 2013 को बस्तर में परिवर्तन यात्रा निकाल कर पूरे प्रदेश में सत्तासीन बीजेपी के 10 वर्षो के कुषाशन, भ्रष्टाचार,प्रसाशनिक अराजकता के विरुद्ध मोर्चा खोल कर, तात्कालिक कोंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय नन्द कुमार पटेल,स्वर्गीय  विद्याचरण शुक्ल,स्वर्गीय पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा (बस्तर टाइगर), सहित अन्य कांग्रेस जन रैली कर आगे जा रहे थे|उस कांग्रेस की काफिले पर झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा घात लगा कर निहत्थे कांग्रेसियों पर अंधा- धुन गोलियां बरसाई जिससे कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के बड़े नेताओं की नृसंश हत्या की गई जिस घटना ने छतीसगढ़ प्रदेश की राजनीति में शून्यता ला दी थी वही देश भर में छतीसगढ़ की यह पहली ऐसी घटनाकारित हुई थी जिसमे कांग्रेस के निहत्थे राजनेताओ की हत्या की गई थी आज 7 वर्ष बाद भी यह दुखद ह्रदय विदारक घटना कांग्रेस जनों के मनोमस्तिक में ताजा जख्म बन कर उभर जाती है आज तक इस घटना को अंजाम देने वालो के विरुद्ध कार्यवाही नही हो सकी है अब इस घटना से पर्दा उठाया जाना चाहिए जहाँ प्रदेश के यशशवी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छतीसगढ़ शासन  के द्वारा 25 मई को प्रदेश भर में झीरम श्रद्धांजलि दिवस घोषित कर के शहादत दिए नेताओ को सच्ची श्रद्धाजलि दे सम्मान दिया है  उक्ताशय का उदबोधन में कांग्रेस कार्यालय पैलेस में 25 मई को झीरम घाटी में शहीद दिवंगत नेताओ के छायाचित्र के सामने श्रद्धांजलि सभा मे दीप जला कर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रधांजलि दी वही कार्यक्रम में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष  राम लखन सिंह ,जिला महामंत्री भूपेंद्र साहू , संजय पाण्डेय ,शोभित राम चौधरी , रविश गुप्ता,समरथ प्रजापति,विवेक प्रताप सिंह ,अविनाश साहू ,ज्ञानचंद गुप्ता ,आलोक शुक्ला ,पवन साहू ,सन्तोष दास, उमेश साहू ,ओम् प्रकाश, बाबूलाल की उपस्थिति रही|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें