ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: छः माह में ही गड्ढों में तब्दील हो गई 40 लाख की सड़क

Admin

Mon, Jul 16, 2018
आशिक खान सूरजपुर/रामानुजनगर- ग्राम पंचायत मोहरपुर, सुरता सरहद से बोईर गड्ढा मार्ग निर्माण की स्वीकृति गत वर्ष होने के बाद वन विभाग द्वारा घटिया सड़क निर्माण कराने का आरोप लगा ग्रामीणों ने शासकीय राषि के दुरूपयोग के इस मामले की जांच की मांग की है, लगभग तीन किसी की बनाई गई इस सड़क में बारिष के इस मौसम में यह स्थिति है कि इस मार्ग में पैदल चलना भी दुष्कर भरा काम है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2017 में मिली थी, जिसमें नियमानुसार सड़क को डब्ल्यूबीएम कर मुरूम डालने का काम करना था, लेकिन निर्माण एजेंसी वन विभाग द्वारा सड़क मार्ग के दोनों साईड सिफ्र मिट्टी डालकर सड़क बना दिया गया और मिट्टी फिलिंग के बाद बगैर रोलर चलाये घटिया मुरूम डालकर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया, लोगों का कहना है ि कइस मार्ग में पुलिया निर्माण भी आष्चर्य का विषय है, क्योंकि उतना बड़ा नाला ही नहीं है जितना बड़ा की पुल बना दिया गया है, ग्रामीणों के अनुसार पुल निर्माण में भी अनावष्यक 40 लाख रूपये का खर्च हुआ है, जबकि यह पुल निर्माण पांच से सात लाख रूपये में ही हो गया होता, सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान न दिये जाने की वजह से पहली बारिष में ही सड़क निर्माणा का पोल खुल गई। छह माह पूर्व निर्मित सड़क का मुरूम पूरी तरह गायब हो चुका है और मार्ग में बड्ढे अथवा बोल्डर ही नजर आ रहे हैं, सड़क में बने गड्ढों में बारिष का पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक और सायकल सवार दुर्घटनाग्रस्त भी हो रही है, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी के मामले की जांच करा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें