ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: चौकी बसदेई पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियों को पकड़ा, 8050 रूपये किया बरामद,

Admin

Sat, Jan 13, 2024

विशाल पटेल✍️

*सूरजपुर।* अवैध शराब, जुआ, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिपेक्ष्य में चौकी बसदेई पुलिस ने ग्राम सिरसी सरनापारा में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलने के 2 मामले में 10 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। दिनांक 11.01.2024 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम सिरसी सरनापारा में कुछ जुआडियान रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे 10 व्यक्ति ग्राम दतिमा निवासी इम्तियाज खान, ग्राम कोयलारी के देवशंकर दुबे ग्राम सिरसी के समीर अली, दिनेश रजक, मोहन राम राजवाड़े, तनवीर आलम, राही खान, असगर हुसैन, दिनेश कुशवाहा व डिगलेश्वर राजवाड़े को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 8050 रूपये जप्त कर 10 लोगों के विरूद्व धारा 3 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई विजय सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें