ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: चोरों ने किया कंगाल व्यवसायी को

Admin

Sun, Jul 8, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के रामानुजनगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने लघु व्यवसायी की दुकान में धावा बोलकर विक्रय हेतु रखे गए सारे कपड़े और पोशाक पार कर दिए। गौरतलब है कि थाना रामानुजनगर में 7 जूलाई की रात को व्यवसायी विवके प्रताप सिंह नित्य की भांति अपनी दुकान बंद कर घर सोने चले गया था, उसी रात को किसी अज्ञात चोर द्वारा विवेक सिंह के कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर करीब बीस हजार रुपए मूल्य के शर्ट पैंट वह स्कूल बैग समेत अन्य सामान पार कर दिया। छोटे स्वरूप में व्यवसाय शुरू कर जिवीकोपार्जन करने वाला विवेक तो चोरी की घटना के बाद पूरी तरह से कंगाल हो गया। पुलिस ने विवेक प्रताप सिंह के रिपोर्ट पर धारा 457 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें