ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: चोरी के ट्रेक्टर सहित 1 आरोपी को थाना विश्रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

Admin

Sun, Sep 17, 2023

सूरजपुर. ग्राम केशवनगर निवासी विद्याराम ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते दिन अपने ट्रेक्टर को घर के सामने खड़ा किया था जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। जिस पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विश्रामपुर पुलिस ने मामले की विवेचना करने के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सिलफिली जंगल मेन रोड़ के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति महिन्द्रा ट्रेक्टर को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है, सूचना पर पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची जहां संदेही भोला राजवाड़े पिता मटकू राम उम्र 24 वर्ष ग्राम सुंदरगंज चौकी लटोरी को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि शनिवार को सूरजपुर से लौटते वक्त ग्राम केशवनगर में ट्रेक्टर को खड़ा देख उसे चुराकर अम्बिकापुर ले जाकर बेचने की योजना बनाकर ट्रेक्टर को चोरी कर चलाते हुए सिलफिली जंगल तक आया जहां ट्रेक्टर बंद हो गया जिसे कई बार स्टार्ट करने की कोशिश करने पर भी स्टार्ट नहीं हुआ। मामले में चोरी का महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 15 डीएच 1122 कीमत 3 लाख 25 हजार रूपये का  जप्त कर आरोपी भोला राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया।कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा, एएसआई सोहन सिंह, शशि शेखर तिवारी, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, इन्द्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, दरश देवांगन, विकास सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, जय प्रकाश यादव, खेलसाय, अजय प्रताप, रविशंकर पाण्डेय, दीपक सिंह, योगेश व महिला आरक्षक द्रोपदी राजवाड़े सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें