ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: चोरी की 4 मोटर सायकल सहित एक आरोपी गिरफ्तार...जयनगर पुलिस की कार्यवाही...

Admin

Wed, Aug 21, 2019

सूरजपुर:- मुखबीर से प्राप्त सूचना पर ग्राम कंदरईपारा नेवारडांड का एक व्यक्ति चोरी के बिना नंबर काले रंग स्पेन्डर प्लस मोटर सायकल में घुम रहा है जयनगर पुलिस टीम साप्ताहिक बाजार के पास सादे ड्रेस में संदेही पर नजर बनाए हुए थे इसी दौरान काला रंग का बिना नंबर स्पेन्डर मोटर सायकल में अम्बिकापुर की ओर जाते दिखा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। 
पूछताछ किए जाने पर अपना नाम नेसपाल भागवत पिता विश्वनाथ भागवात उम्र 27 वर्ष ग्राम कंदरईपारा नेवारडांड, थाना जयनगर को होना बताया। पुलिस के द्वारा वाहन के कागजात की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस टीम ने पूछताछ किया तो उसने बताया कि ग्राम बनिया सीतापुर निवासी इसका मुहबोला मामा मोती नट के द्वारा चोरी कर स्पेन्डर प्लस मोटर सायकल बेचने के लिए दिया है। पुलिस टीम नेसपाल को थाने लाकर बारीकी से पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि उसके घर में चोरी की 3 और मोटर सायकल रखी हुई है इन तीनों वाहनों को भी मोती नट ने अलग-अगल जगहों से चोरी कर बेचने हेतु इसे दिया है। पुलिस टीम ने नेसपास की निशानदेही पर उसके घर से काला-नीला हीरो होण्डा मोटर सायकल क्र. सीजी 15 सीई 4424, काला नीला स्पेन्डर मोटर सायकल क्र. सीजी 15 सीबी 2774 एवं काले रंग का बिना नंबर के अपाचे मोटर सायकल कीमत 2 लाख 15 हजार रूपये का बरामद किया है जो चोरी की सम्पत्ति होने के पूर्ण संदेह पर आरोपी नेसपाल भागवत के विरूद्व जयनगर पुलिस ने इस्तगाशा क्रमांक 2/19 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि का कायम कर विधिवत् गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एसआई विनित पाण्डेय, एएसआई विराट विशी, प्रधान आरक्षक अरूण गुप्ता, आरक्षक ललन सिंह, दीपक दुबे, शिव राजवाड़े एवं सैनिक नोहर राजवाड़े सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें