ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: चोरी की 2 मोटर सायकल सहित 2 गिरफ्तार...

Admin

Mon, Nov 28, 2022

सूरजपुर. चौकी उमेश्वरपुर के तारकेश्वरपुर बाजार में चोरी की पतासाजी के दौरान पुलिस ने 2 मोटर सायकल सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे से एक नाबालिक है. विगत दिनों ग्राम तारकेश्वरपुर बाजार से वाहन चोरी के मामले ने पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्व कर पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सलका निवासी एक व्यक्ति चोरी की दो मोटर सायकल रखा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि तारकेश्वरपुर साप्ताहिक बाजार से 1 नग एचएफ डिलक्स मोटर सायकल तथा 1 नग बजाज पल्सर मोटर सायकल को अम्बिकापुर स्थित मैरिन ड्राईव के पास से चोरी किया है मामले में संलिप्त आरोपी महेन्द्र चौहान पिता अमरनाथ उम्र 22 वर्ष निवासी अंधला, थाना लखनपुर को पकड़ा गया, दोनों की निशानदेही पर चोरी की 2 मोटर सायकल बरामद किया गया. मामले में विधि विरूद्ध संषर्घरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया तो वहीं आरोपी महेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें