ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: चोरी की बाईक व सामान के साथ एक शातीर चोर गिरफ्तार

Admin

Fri, Aug 17, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- करंजी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आदतन चोर निगरानी बदमाश ग्राम सोहागपुर, धपना, चौकी करंजी निवासी 26 वर्षीय भज्जू उर्फ लल्लू बसदेवा पिता रामाधार बसदेवा चोरी के प्लेटिना मोटर सायकल से घुम रहा है जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल को दी गई। इस दौरान उन्हांने करंजी चौकी एवं क्राईम ब्रांच की टीम को कार्यवाही करने के निर्देश किये। चौकी करंजी एवं क्राईम ब्रांच के संयुक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर ग्राम सोहागपुर धपना में आरोपी भज्जू बसदेवा को चोरी की प्लेटिना बिना नंबर मोटर सायकल के साथ धर दबोचा गया। पकड़ा गया आरोपी शातिर चोर है जिससे पूछताछ करने पर बताया कि सूरजपुर के बाजार से स्कूटी प्लेजर क्रमांक सीजी 15 सीजेड 8655 और बैकुण्ठपुर के महलपारा से सोनी कंपनी का एलसीडी टीव्ही, स्टील एवं कांसा का बर्तन चोरी करना स्वीकार किया। शातीर चोर से पुलिस ने इन वस्तुओं को किया बरामद आरोपी के कब्जे से चोरी की प्लेटिना बिना नंबर की मोटर सायकल, स्कूटी प्लेजर सीजी 15 सीजेड 8655, सोनी कंपनी का एलसीडी टीव्ही एक नग, स्टील की थाली 4 नग, कटोरी 6 नग, प्लेट 5 नग, कांसे की कटोरी 1 नग एवं लोटा 1 नग कुल कीमत 60 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी को पुलिस चौकी करंजी में धारा 41,1-4, 379 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। विदित हो कि आरोपी आदतन चोर है, इससे पूर्व आरोपी को चोरी में 9 बार चालान किया जा चुका है। इस कार्रवाई में क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, करंजी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी, वरूण तिवारी, संतोष सिंह, सतीश उपाध्याय, धनेश्वर सिंह, संत पैंकरा, अरूण गुप्ता, सतेन्द्र दुबे, कृष्णकांत पाण्डेय सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें