ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: चाकू लहरा कर भयभीत करने वाला आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ...

Admin

Fri, Mar 29, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. मोहरसोप पुलिस ने रोड़ पर छुरा (चाकू) लहराकर लोगो को धमकाने वाले को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम खोहिर में रोड़ में एक व्यक्ति लोहे का छुरा (चाकू) हाथ में लेकर लहराते हुए राह चलते लोगों को धमकी देकर भयभीत कर रहा है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और देवशरण खैरवार पिता गोपीचंद 19 वर्ष ग्राम खोहिर को घेराबंदी कर पकड़ा और छुरा (चाकू) जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी मोहरसोप कमलेश पाठक, प्रधान आरक्षक सुंदर लाल, आरक्षक मनोज जायसवाल, विनोद टोप्पा व कमलेश गुर्जर सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें