ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने डाला डेरा

Admin

Fri, Nov 1, 2019

पप्पू जायसवाल
बिहारपुर-सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर में जंगली हाथियों का दल क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं हाथियों की दल में 35 हाथी है प्रतिदिन हाथी शाम होते गाव के समीप पहुचकर धान के फसल को भारी मात्रा में क्षति पहुंचा रहे हैं तो वही घरों में तोड़फोड़ कर उत्पात मचा रहे हैं हाथियों के आतंक से पूरा क्षेत्र सहमा हुआ है|बीते दिनों ग्राम पार्सल के पूर्व सरपंच रवि खेरवार के घर को जंगली हाथियों ने तोड़ डाला साथ ही लगभग 5 एकड़ में लगी धान की फसल को चट कर गये, गोरतलब है कि लगभग एक सप्ताह से बिहारपुर क्षेत्र में लगभग 35 से 40 जंगली हाथियों का दल डटा हुआ है  हाथियों का दल विचरण करते हुए कछिया,मोहरसोप,पासल तो कभी जुड़वनिया आ पहुचते है और क्षेत्र में तबाही मचा कर चले जाते हैं|


इस सब के बावजूद भी वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने और लोगों को जागरूक करने का कोई सार्थक पहल नहीं किया गया है जिससे ग्रामीणों को जानमाल का खतरा बना रहता है| अब तक जंगली हाथियों ने लगभग एक दर्जन से अधिक किसानों का फसल नुकसान कर दिया है वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों द्वारा किया गया नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग तत्काल की है और हाथियों को भगाने का पहल करने की बात की है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें