ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: चांदनी बिहारपुर के मेधावी छात्र ने मध्यप्रदेश बोर्ड में प्राप्त किया तीसरा स्थान.. भोपाल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा सम्मानित..उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं...

Admin

Tue, May 21, 2019

पप्पू जायसवाल

सूरजपुर- सूरजपुर जिले के दुरअंचल  क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के मेधावी छात्र ने मध्यप्रदेश बोर्ड में प्राप्त किया तीसरा स्थान, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 वी का परिणाम 15 मई को जारी किया जिसमें चांदनी बिहारपुर के निवासी बैकुंठप्रसाद गुप्ता के सुपुत्र प्रतीक कुमार गुप्ता ने पूरे मध्यप्रदेश में 94.8 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है वे सूरजपुर जिले के सरहद पारमध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सरस्वती शिशु मंदिर बैढ़न में कक्षा 12वी विज्ञान समूह के छात्र है उन्होंने 474 अंको के साथ पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. प्रतीक मुल रूप से चांदनी बिहारपुर के रहने वाले हैं उनके पिताजी बैकुंठप्रसाद गुप्ता शासकीय माध्यमिक शाला नवाटोला में शिक्षक है| प्रतीक अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता दादा-दादी और गुरुजनो को देते है| प्रतीक का सपना है की वे अपने रिश्ते के चाचा और उनके बेटे के जैसे एमबीबीएस डॉक्टर बने, इसलिए वे परिणाम आने से 2 महीने पहले से ही कोटा में रहकर नीट की तैयारी में जुट गए हैं| आज उन्हें भोपाल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया|गोरतलब
हैं की सूरजपुर जिले में 12 वी 10 वी परीक्षा में कोई छात्र टॉप टेन में जगह नहीं बना पाये बरहाल जिले के इस परिवार के छात्र ने मध्यप्रदेश बोर्ड में प्राप्त किया तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है|उनके इस सफलता के लिए चांदनी क्षेत्र के निवासी शुभम बारी व युवा पत्रकार पप्पू जायसवाल के तरफ से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें