ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: *चन्द मिनटों के लिए आती है बिजली फिर हो जाती हॆ लम्बे समय तक गुल *

Admin

Sun, Jul 8, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. विगत तीन माह से परेशान ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत की अघोषित कटौती इससे पहले इतनी ज्‍यादा नहीं होती थी. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाडे को दी है. विधायक पारस नाथ ने कहा कि जल्‍द ही जिला मुख्‍यालय स्थित विद्युत विभाग के डीई कार्यालय का घेराव किया जाएगा. उनके द्वारा भी कई बार वि भाग के अधिकारियों को समस्‍या से अवगत कराया गया है परन्‍तु कोई भी सार्थक पहल विभाग द्वारा नहीं की जा रही है. 
प्रदेश को जीरो पावर कट स्‍टेट कहने वाले सीएम अगर सूरजपुर जिले की बिजली आपूर्ति पर एक नजर डालते तो उन्‍हें उनका कथन ही झूठा लगने लगता. भैयाथान विद्युत सब स्‍टेशन से बिजली आपूर्ति किए जाने वाले केंवरा फीडर के ग्राम पंचायतों में विगत 3 माह से अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है. वहीं विगत एक सप्‍ताह से एक दिन में बिजली 23 बार काटी गर्इ. हर 15 मिनट में बिजली कटने और आधा घंटे में गुल होने तथा पूरी रात गुल रहने से लोग परेशान हैं. आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत सम्बन्धितों से भी की गई है. इस संबंध में जेई भैयाथान बीएस मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया है कि गडबडी को सुधार करा लिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें